बाईपास के विरोध में सड़क पर उतरे किसान

 नौपेड़वा (जौनपुर): भूमि अधिग्रहण विरोधी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने कहा कि किसान प्रस्तावित बाईपास का अंतिम दम तक विरोध ही नहीं करेंगे, बल्कि पूंजीपतियों को खुश करने की सरकार की मंशा का डटकर मुकाबला करेंगे। श्री सिंह गुरुवार को बक्शा विकास खंड के ब्राह्माणपुर बरखंडी गांव के बगीचे में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह धरती है जो अपने सीने पर क्या कुछ सहन न कर मुझे दो वक्त की रोटी दे रही है। संचालन कर रहे जिला मंत्री इंदु कुमार शुक्ल ने कहा कि पांच ब्लाकों को मिलाकर 92 गांव के किसान बेघर होने के कगार पर है। सरकार बाई पास योजना बंद करे नहीं तो किसान जमीन की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर जाने को विवश होंगे। किसानों से आगामी 24 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर योजना का विरोध करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव ने किया। इस दौरान अजय सिंह, मिथिलेश कुमार, जय नारायन मौर्या, गिरिजा शंकर यादव, साधू सिंह, राजेंद्र यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Related

खबरें 3054171943072875110

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item