भूमि विवाद में चटकी लाठिया 23 घायल

 जौनपुर: जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई भूमि संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में 23 लोग घायल हो गए।
केराकत के पेसारा गांव की दलित बस्ती में भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष से कुमारी सरिता, किरन, मंगरू राम, जोगेंदर, महेंद्र राम, जीतेंद्र, देवकरन, वीरेंद्र, मुधुना देवी, मनकल्ली तथा दूसरे पक्ष से निट्ठू राम, अशोक कुमार, संतोष, बेइला, सरोजा देवी और कुमारी रीना घायल हो गईं। वहीं सेनापुर में दबंगों ने शीला देवी, रीना देवी, नेहा, रजपत्ती देवी, राजेश को मारकर घायल कर दिया गया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के हटिया गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के मो. रियाज, खजिजा, रुबीना तथा दूसरे पक्ष से शब्बीर, शाहजहां, सोनी, शबीरा, आशिया घायल हो गईं। इसी प्रकार मीरगंज क्षेत्र जगदीशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते हुई मारपीट में सावित्री घायल हो गईं।
शाहगंज के छताईकला गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष में शंकर की पत्नी किसमत्ती और पुत्री पूनम घायल हो गई। 

Related

खबरें 6822863557770117107

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item