पूविवि कर्मचारियों ने हड़ताल को किया स्थगित

 जौनपुर: प्रदेश विवि कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर गुरुवार को 18 वें दिन पूविवि कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
गुरुवार को लखनऊ में उप्र शासन के उच्च शिक्षा सचिव अरविंद नरायण मिश्र एवं महासंघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते के बाद संघ ने हड़ताल को आगामी 10 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया। इस आशय की सूचना फैक्स के जरिए मिलने के बाद हड़ताल स्थगित किए जाने की घोषणा की गई।
पूविवि के हड़ताली कर्मचारियों ने महासंघ के इस निर्णय की आलोचना करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
गत पांच अगस्त से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पूविवि कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने हड़ताल कर धरना प्रारम्भ किया था। विवि में चल रहे लगातार धरना व हड़ताल के कारण समस्त कार्यालयों में ताला बंद कर दिया था। इससे छात्रों को भारी कठिनाइयां उठानी पड़ी। विवि के हड़ताल के कारण परीक्षा परिणामों के घोषित किए जाने पर भी बुरा असर पड़ा है।
उप्र शासन ने एक दर्जन मांगों में मात्र एक मांग सेवानिवृत्ति पर नकदीकरण सुविधा की मांग को माना है। शेष मांगों के संबंध में विवि से पांच सितंबर तक ब्यौरा मांगा है। शासन ने विवि कर्मचारियों की मांगों के संबंध में शासन स्तर पर 10 सितंबर को लखनऊ में बैठक बुलाई है। इस बैठक में विवि के कुलसचिवों तथा वित्त अधिकारियों को बुलाया गया है। पूविवि कर्मचारी नेता डा.पीके सिंह कौशिक, श्याम त्रिपाठी, अमलदार यादव, रामजी सिंह ने सहयोग के लिए कर्मचारियों का आभार जताया है। संचालन रामजश मिश्र ने किया। 

Related

खबरें 4999815356252991750

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item