पूजनोत्सव 29 अगस्त से प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार
https://www.shirazehind.com/2014/08/29.html
जौनपुर: मांगलिक कार्यो एवं धार्मिक अनुष्ठानों में प्रथम पूज्य गणेश जी
का पूजनोत्सव 29 अगस्त से आरंभ हो रहा है। पूजनोत्सव के लिए तैयार की गई
गणेश प्रतिमाओं की साज-सज्जा में कलाकार जुट गए हैं। धर्मशास्त्र के
विद्वानों के मुताबिक शिव पुराण में रिद्धि-सिद्धि के साथ ही देवता गणेश के
पूजन की बात कही गई है।
नगर में यह मूर्ति बनाने वाले स्थान सिपाह, वाजिदपुर, कुत्तूपुर, नईगंज व ग्रामीण क्षेत्रों में जगतगंज, बक्शा, बदलापुर व गौराबादशाहपुर में देखे जा सकते हैं। इसको बनाने के लिए बंगाल से कारीगर अप्रैल माह में ही यहां आकर टिक जाते है। मूर्ति को बनाने के लिए यह कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। इनके द्वारा गणपति पूजा के लिए भगवान गणेश व विश्वकर्मा पूजा के लिए भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति तैयार कर रहे हैं। बिजली न मिलने से उसको बनाने में काफी समस्या हो रही है। इस बार प्रतिमाओं पर महंगाई की मार भी देखी जा रही है।