बुढवा मंगल पर हजारो श्रद्धालुओ ने मनौतिया मांगी

   दौलतिया श्री हनुमान जी का वार्षिक मेला सकुशल सम्पन्न
मुंगराबादशाहपुर( जौनपुर ) क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्व स्थल दौलतिया हनुमान मंदिर का पारंपरिक एवं वार्षिक वुढवा मंगल मेला सकुशल सम्पन्न हो गया।जिसमे क्षेत्र के करीब  दस हजार से अधिक महिलाये ,पुरुष एवं बच्चो ने भाग लिया।
इस मौके पर श्रद्धालुओ ने भोर से ही श्री हनुमानजी के मंदिर मे श्रद्धापूर्वक फूलमाला लड्डू आदि प्रसाद चढाकर अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु मन्नते मानी।प्रत्येक वर्षकी तरह इस वर्ष भी नगर से श्रीहनुमानजी की रथया़त्रा निकाली गयी जो दौलतिया मंदिर पर आकर समाप्त हो गयी।गौरतलव है कि उक्त मेला प्रत्येक वर्ष नागपंचमी त्योहार के वाद आने वाले मंगलवार को बुढवामंगल के रूप मे मनाया जाता है। मेले मे क्षेत्र के विभिन्न वाजारो से व्यापारियो द्वारा प्रसाद की दुकानो समेत अन्य सामग्रियो की दुकाने सजायी गयी थी।जहां मेले मे आयी गृहणिया अपने धरेलू सामानो की खरीददारी करती देखी गयी वही बच्चो ने बच्चो ,द्वारा खिलौनो आदि की खरीददारी की।मेले मे आये झूलागाडी, के साथ ही जादुई प्रोग्रामो का भी बच्चो ने जमकर आनन्द लिया।मेले मे परंपरागत तरीके से श्री हनुमान जी को खासकर आजके दिन माला फूल प्रसाद के रूप मे लड्डू तथा रोट भी चढाया गया तथा साथ ही ध्वजा पताका भी लगाया गया।इस मौके पर स्थानीय थानाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव समेत पुलिस वल का व्यापक इंतजाम रहा।इस मौके पर क्षे़त्राधिकारी मछलीशहर ने भी भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
                                                                                                    नानकचन्द्र त्रिपाठी ,संवाददाता

Related

पर्व 3965027999325088605

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item