व्यापारी नेता राजनाथ गुप्ता बनाये गये लगातार तीसरी बार नगर अध्यक्ष

   जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल नगर कार्यकारिणी हेतु चुनावी प्रक्रिया नगर के अहियापुर स्थित रामजानकी मंदिर में सम्पन्न हुई जहां चुनाव अधिकारी/जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने व्यापारियों के मसीहा श्याम बिहारी मिश्र द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं असंगत कानूनी प्राविधानों के सरलीकरण हेतु केन्द्रीय नेतृत्व व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन और केन्द्रीय सचिव से हुई वार्ता व उसके निर्णयों का जिक्र करते हुये कहा कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की लाइसेंस की अवधि को पुनः 6 माह के लिये बढ़ा दिया है तथा मण्डी शुल्क को उत्तर प्रदेश में 10 आवश्यक वस्तुओं से हटाने पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने नगर अध्यक्ष व महामंत्री के पद हेतु नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराते हुये नगर के सभी व्यापारियों की सहमति के आधार पर नगर अध्यक्ष पद के लिये राजनाथ गुप्ता को पुनः तीसरी बार व नगर महामंत्री हेतु कर्मठ व सशक्त राधेरमण जायसवाल के चयन पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने जिला महामंत्री पद के लिये राकेश जायसवाल को चुना। अन्त में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि व प्रदेश मंत्री सूर्य प्रकाश जायसवाल ने पूरी निष्ठा व जोश के साथ एकजुट संघर्ष की अपील करते हुये नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक राजदेव यादव एवं संचालन युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर रवि मिंगलानी, सुरेन्द्र सिंघानिया, मनोज अग्रहरि, अशोक गुप्ता, विजय अग्रहरि, पारसनाथ साहू, बाबू लाल गुप्ता, प्रमोद अग्रहरि, जगदीश गाढ़ा, अरूण मौर्या, दीपक चिटकारिया, शशांक सिंह रानू, विशाल गुप्ता, संजीव जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, संतोष सोंथालिया आदि लोग मौजूद रहे। अन्त में जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

खबरें 4736445929259813991

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item