फैन्सी ड्रेस कम्पटीशन का किया गया आयोजन
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_283.html
जौनपुर। शाहगंज नगर के ज्ञान भण्डार (पक्का पोखरा) में स्थित लिटिल जीनियस प्ले स्कूल द्वारा फैन्सी डेªस कम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें तमाम बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अनन्या पाण्डेय, जान्हवी, अदिति अग्रहरि व शाश्वत सोनी ने राधा-कृष्ण के रूप में चित्रण प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका अमृता जायसवाल उपस्थित रहीं जहां अतुल जायसवाल, अमित जायसवाल, संजय चैबे, रेनू मिश्रा, प्रीति जायसवाल, खुशबू अग्रहरि, चन्दन अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

