दगा दे गई सावन और भादो की काली घटायें
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_899.html
जौनपुर । इस बार सावन और भादो दोनो बारिश के घनघोर महीने जौनपुर और पास के जनपदों के लोगों को दगा दे गयी। सावन के महीने में दो या तीन बार बारिश हुई बाकी दिनों में खेतो धुल ही उड़ती रही आम जनता उमस भरे गर्मी से बेहाल परेशान रही। सावन की फुआरो की जगह पसीने से तर बतर जनता नजर आयी। कहा जाता है कि सावन से भादो दुबर नही होता यह कहावत भी इस समय चरितार्थ हो रहा हैं। भादों की काली घटा भी एक एक बूंद के लिए तरसा रही हैं। भादो का आधा महीना बीत चुका है दो या तीन बार ही वर्षा हुई हैं। उसके बाद से सड़क से लेकर खेतों तक धुल ही उड़ रही है।

