स्कूल की खटारा बसो के खिलाफ लामबंद हुए अभिभावक

जौनपुर में एक नामी स्कूल में सुबह सुबह ही अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। अभिभावक स्कूल की खटारा बसों के खिलाफ लामबंद होकर स्कूल प्रशासन के पास पहुंचे थे लेकिन स्कूल प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।अभिभावक अपने बच्चो को स्कूल लाने और पहुंचाने के लिए फिट बसों की माँगा कर रहे थे।
 लाइन बाजार थाना इलाके के पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक्स में बड़ी तादाद में अभिभावक खटारा बसों को हटाने की मांग को लेकर पहुंचे। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से मांग किया कि 15 साल से पुरानी जो भी खटारा बसें उन्हें बच्चों के हित का ख्याल रखते ही बंद कर दिया जाए। अभिभावकों की मांग पर स्कूल प्रशासन बिफर गया और बस नहीं हटाने की जिद पर अड़ गया। बात नहीं मानी गई तो अभिभावकों ने स्कूल गेट पर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभिभावकों के हंगामे के बाद स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह अभिभावकों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

Related

खबरें 6087428480564561407

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item