बिजली सुधारने के लिए व्यापारी सड़क पर

 जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत काटौती के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों और स्थानीय नागरिको ने व्यापार मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत उप केन्द्र पहुंचकर विद्युत आपूर्ति ठप्प करने के साथ ही कार्यालय में ताला बंद कर दिया। उसके बाद केन्द्र पर ही धरने पर बैठ गये। प्रर्दशनकारियों ने मांग किया कि बिजली व्यवस्था में सुधार लाया जाय जर्जर तारो और खम्भों को जल्द से जल्द बदला जाय यदि ऐसा नही हुआ तो हमारा प्रर्दशन जारी रहेगा। धरने में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से त्रिलोचन महादेव बाजार के अध्यक्ष अनुराग सेठ राजेश मिश्र कमलेश यादव मुन्ना गुप्ता अनुपम पिन्कू सिंह समेत भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 9065550664286964501

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item