बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियो ने किया मंथन
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_785.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने विद्युत कटौती के मद्देनजर आज अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में अधीक्षण अभियंता विद्युत ए0के0मिश्र, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम ए0के0मिश्र, द्वितीय आर0डब्ल्यू पौल, तृतीय वी0के0सिंह के साथ एक आवश्यक बैठक लिया। जिसमें विद्युत आपूर्ति के बारे में तकनीकि जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष विद्युत वितरण लखनऊ तथा निदेशक विद्युत वितरण पूर्वांचल वाराणसी को पत्र प्रेषित कर विद्युत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

