बिजली कटौती के विरोध में अधिवक्ताओ ने किया हड़ताल, जनता सड़क पर

 जौनपुर। बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कई स्थानों पर जनता सड़क पर उतर प्रर्दशन किया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओे ने न्यायायिक कार्य का वहिष्कार कर जमकर विरोध प्रर्दशन किया। वही चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार के व्यापारियों और स्थानीय जनता ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बाजार में ही चक्का जमकर जोरदार प्रर्दशन किया। चक्का जाम के कारण वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
                        बेपटरी हो चुकी बिजली व्यवस्था से जौनपुर के लोगो का जीना दूभर हो गया है। एक तरफ बारिश न होने कारण उमस भरी गर्मी से जनता परेशान है और किसानों के खेतो में धुल उड़ रहा है। ऊपर बिजली कटौती आम जनता और किसानों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। पूरे दिन पूरी रात बिजली न मिलने का कारण जनता का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गयी है। किसानों की फसले इस गर्मी के कारण झुलस गयी है। ऐसे बिजली रानी के सौतेले पन्न के कारण पूरा आम जन मानस गुस्से में है। दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह और महामंत्री जयप्रकाश सिंह कामरेड ने जिला प्रशासन से को 24 घंटे की मोहलत देते हुए कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नही लाया गया तो हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेगे।

Related

खबरें 1649214555152352572

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item