रूद्र महायज्ञ के बाद आयोजित भण्डारे में उमड़ी भारी भीड़

  जौनपुर। जनपद के सिरकोनी क्षेत्र के देवकली कला (कजगांव) में स्थित सिद्धि विनायक गणेश जी मंदिर परिसर में रूद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसके चलते पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान हवन-पूजन व यज्ञ मण्डप की परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जिसके समापन के बाद महाभण्डारे का आयोजन हुआ। भण्डारे का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने किया जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में धर्म के प्रति आस्था पैदा होता है। यह धार्मिक अनुष्ठान पं. सभाजीत मिश्र, बाबा बालक गिरि एवं राम मनोहर दास त्यागी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, राजेश यादव, बबलू मिश्र, राजेश चैबे, संतोष सिंह, प्रभाकर सिंह, बचानू सिंह, रविन्द्र सिंह, बन्देश सिंह, मिथिलेश सिंह, रवि चैबे, हरिकेश सिंह, अतुल सिंह उपस्थित रहे। अन्त में ग्राम प्रधान आरती सिंह व समाजसेवी मनोज सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 3284761831231349707

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item