पूजा पण्डाल में लगी आग ,एक दबंग पर पण्डाल फूंकने का अरोप

 जौनपुर। नगर के लाईनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले में कृष्ण जन्माष्टी मनाने के लिए सजायी गयेे पण्डाल में आज दोपहर में कुछ दंबगों ने आग लगा दिया। आग से सजायी गयी झाकियां खाक हो गयी। फिलहाल पूंजा समिति से जुड़े लोगों ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लाईनबाजार थाना क्षेत्र के टीडी कालेज रोड पर हुसेनाबाद मोहल्लें में सड़क के किनारे कुछ बच्चों ने भगवान कृष्ण का जन्म दिन मनाने के लिए झाकियां सजा रखी थी। आज किसी बात को लेकर पास के ही कुछ लोगों ने उस पण्डाल में आग लगा दिया। आग लगने से दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। हलाकि बड़े बुजुर्गो के सुझबुझ के कारण मामला शांत हो गया। लेकिन पूंजा समिति से जुड़े लोेगों ने आरोपियो खिलाफ लिखित तहरीर थाने में दे दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Related

खबरें 5408708587070909238

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item