हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

सजायी गयी आकर्षक झांकियां, भक्ति गीतों का हुआ आयोजन
    जौनपुर। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर में जगह-जगह श्रीकृष्ण की झांकी लगाकर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गयी। इस अवसर पर जनपद के गायकों सहित पूर्वांचल के चर्चित गायकों ने भक्ति गीत गाकर श्रोताओं और झांकी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रात्रि 12 बजे पटाखे दगाकर प्रसाद वितरण हुआ। जनपद के थानों, पुलिस लाइन तथा जेल में विशेष रूप से यह पर्व मनाया गया।
    लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी रविवार को भक्तों ने व्रत रखकर झांकी सजाकर विशेष पूजन अर्चन के साथ मनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की अपेक्षा बच्चों में ज्यादा उत्साह देखा गया। मंदिरों में विशेष सजावट कर लीलाधर की जयंती मनायी गयी। स्थानीय पुलिस लाइन में स्थित मंदिर को पुलिस कर्मियों ने विशेष रूप से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन से लेकर महाभारत तक के उनके रूप की प्रदर्शनी का आयोजन किया था। इस अवसर पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के स्रोता पुलिस लाइन में आये, प्रसाद ग्रहण कर देवी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के गीत माई के महिमा जे गावेला ओकरा गावे आ जावेला पर स्रोता जहां झूम उठे वहीं विकास सिंह की गीत दमादम मस्त कलेंदर पर पूरा पांडाल मदमस्त हो गया पारूल नंदा ने अपनी आवाज का जहां जादू बिखेरा वहीं विनय आर्ट ग्रुप इलाहाबाद के कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। आरक्षी अधीक्षक पवन कुमार ने सभी आगन्तुकों के प्रति जहां आभार जताया वहीं पूरे कार्यक्रम में अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे।
  इसी क्रम में बख्शा थाने में थानाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण झांकी का आनन्द क्षेत्रीय नागरिकों ने जमकर उठाया। इस अवसर पर आये आर्केस्ट्रा कलाकारों ने अपनी कला का जलवा बिखेरकर जन सामान्य को देर रात तक बांधे रखा। अंत में थानाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इसी क्रम में नगर के सिपाह पुलिस चैकी पर स्थित हनुमान मंदिर पर चक्रसुदर्शनधारी भगवान श्रीकृष्ण

की झांकी सजायी गयी इस अवसर पर जनपद के भोजपुरी फिल्मों के कलाकार आशीष माली के गीत व नृत्य पर लोग जहां झूमने लगे वहीं फैजाबाद से आयी कलाकार संजना सिंह ने अपनी कला के बल पर लोगों का मनमोह लिया। जनपद के देवी गीत गायक मंतोष पांडेय ने रात श्याम सपने में आये दहिया पी गये गाकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन का चित्रण किया। आशीष माली के गीत शीतला माई हो, चैकिया माई हो, रखले व्रत हमहूं बानी तथा श्री माली ने जब सुदामा श्रीकृष्ण मिलन की झांकी प्रस्तुत किया तो लोगों की आंखे नम हो गयी।
    जफराबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शिवालय पर झांकी का जहां आयोजन हुआ वहीं थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय ने थाने पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी आयोजित करायी थी जहां दर्शकों का हुजुम उमड़ पड़ा था और देर रात पूरा क्षेत्र देवी गीतों से गुंजायमान रहा।

Related

खबरें 5417559400231304186

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item