स्वर्ण जयन्ती वर्ष पर विहिप ने निकाली भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीराम जानकी मठ गूलरघाट से शोभायात्रा चलकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बाद पुनः आदि गंगा गोमती के किनारे गूलरघाट राम जानकी मठ पर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में जहां परिषद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं जिस रास्ते से शोभा यात्रा चल रही थी वहीं लोगों ने पुष्प वर्षा कर जयकारा लगाते हुए स्वागत किया। वर्ष 1994 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई थी जिसके 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में इस वर्ष स्थापना दिवस मनाया गया। अपने 50 वर्षों के यात्रा में विहिप ने जहां 40 देशों में अपने को स्थापित कर लिया है वहीं 30 देशों में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य कर रही परिषद के प्रान्तीय संयोजक तरूण शुक्ल ने शोभा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विहीप सामाजिक समरसता के सभी कार्य कर रही है। संस्था द्वारा हिमवासी, गिरवासी, वनवासियों के लिए सेवा का संकल्प चलाया जा रहा है। गोरक्षा, मठ-मंदिर व धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए विहिप कटिबद्ध है। ग्राम स्तर पर एकल वेद विद्यालय, विद्यालय, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज की सेवा कर रहा है। शोभा यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व संत फलाहारी महराज द्वारा गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया और समापन पर श्रीकृष्ण झांकी की आरती और पूजन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरसिंह बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष, रामअकबाल मिश्र कार्याध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव जिला मंत्री, राकेश दुबे पूर्व शिवसेना प्रमुख राजस्थान, रविंद्र द्विवेदी, राघव दास, रमेश मिश्र, विनय मौर्य, अरविंद विश्वकर्मा, राजीव सिंह राजा, हरिराम, अवधेश चैहान, अजय पांडेय विभग संयोजक बजरंग दल, नागेंद्र सिंह सहित जनपद के तमाम हिंदू संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4544267154822753853

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item