बच्चों में संस्कार, सकारात्मक सोच पैदा करना शिक्षकों का कर्तव्य
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_147.html
जौनपुर। बच्चों में संस्कार और सकारात्मक सोच पैदा करना अभिभावकों सहित शिक्षकों का कर्तव्य है। आज के बच्चें कल देश के सुयोग्य नागरिक होंगे। इन्हें प्रारम्भ से ही समाज प्रेम, राष्ट्र प्रेम और नैतिकता की शिक्षा देकर योग्य नागरिक शिक्षक और परिवार ही बना सकता है। इसी उद्देश्य के तहत लायंस क्लब जौनपुर द्वारा क्वेस्ट जागरूकता सेमिनार का आयोजन नगर के कुमुद मदर एण्ड चाइल्स नर्सिंग होम ताड़तला के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें तमाम स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों व अभिभावकों को किशोरों के लिए सकारात्मक उत्थान की कला व तरीका बताते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अशोक मौर्य के ध्वज वंदना से हुआ। संस्थाध्यक्ष सै. मोहम्मद मुस्तफा ने आये हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि अभिभावक व शिक्षक किशोरों के साथ ऐसा व्यवहार करें जिससे वह युवा होने के साथ एक सुयोग्य नागरिक बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल चेयरमैन क्वेस्ट मुकेश चंद्र पाठक ने प्रशिक्षण देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के जहां गुण बताया वहीं किशोरों में आत्मानुशासन उत्तर दायित्व सही निर्णय लेने की क्षमता तथा एक दूसरे को समझने की योग्यता जैसे सकारात्मक सामाजिक व्यवहार को समझने में योग्य बनाने पर बल दिया। जोन चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि जल्द ही तीन दिवसीय क्वेस्ट शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सेमिनार में डा. रिजवी लर्नस की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा, डालिम्स सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या मधुलिका सिंह, सेंट जेवियर, ब्लासम, आरएन टैगार, कमला नेहरू, उमानाथ सिंह हाईस्कूल, तारा कान्वेंट, एचएच एजुकेशन सहित तमाम स्कूलों के शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक शिवानन्द अग्रहरि, मनोज चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, डा. एमएम वर्मा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य, शशांक गुप्ता, सुधा रानी, संजय श्रीवास्तव, आरपी सिंह, मदन गुप्ता, उर्मिला सिंह, शम्स अब्बास, राजीव राज श्रीवास्तव, दशरथ मौर्य, पवन जायसवाल, हेमा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

