प्रीलिटिगेशन लोक अदालत पीठ का हुआ गठन
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_167.html
जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार की देख-रेख में जनपद न्यायालय में प्रीलिटिगेशन लोक अदालत पीठ का गठन किया गया। नवगठित प्रीलिटिगेशन लोक अदालत पीठ में अमित कुमार पांडेय एसीजे तथा डाॅ. दिलीप कुमार सिंह का चयन क्रमशः अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में हुआ। इस पीठ में हर प्रकार के वाद दाखिल किये जा सकते है। जो किसी अन्य न्यायालय में दाखिल न हो। यहां दाखिल किये जाने वाले किसी भी वाद में किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। बताते चले कि इस पीठ में सिविल, राजस्व, बैंक, बीमा, डाक सहित अन्य सभी प्रकार के मुकदमे निस्तारित किये जाएंगे।
