सांसद ने सुनी जनसमस्या

  जौनपुर। जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह केपी ने जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस पर्व को सौहार्दपूर्वक आपसी प्रेम व भाईचारे से मनाने की अपील किया तथा आये हुए फरियादियों की पीड़ा सुनकर जहां निस्तारण का आश्वासन दिया वहीं शाहगंज तहसील के लपरी गांव निवासी मसरूर अहमद ने सांसद को अवगत कराया कि दिल्ली के एक एजेंट ने उसके भाई को नौकरी के नाम पर सउदी अरब भेजवाया। जहां पर उसे बंधक बना लिया। जिस पर सांसद ने मसरूर अहमद को आश्वस्त किया कि उसके भाई की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता कर बहुत जल्द बुलवाएंगे। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी को लेकर जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. केपी सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया कि पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्वक मनाये। उन्होंने जनपदवासियों को पर्व पर अपनी हार्दिक शुभकामना दी तथा तमाम फरियादियों की विद्युत, सड़क तथा पुलिस उत्पीड़न की बातें सुनकर निदान का आश्वासन दिया। शाहगंज से आये लपरी गांव निवासी मसरूर अहमद ने सांसद को पत्र के माध्यम से बताया कि उनके छोटे भाई मोहम्मद ताहिर को दिल्ली से कथित ट्रैवेल एजेंट मो. तनवीर ने नौकरी का झांसा देकर सउदी अरब भेजवाया वहां पर उनके भाई के मालिक द्वारा मोहम्मद ताहिर को बंधक बना लिया गया है तथा उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। उस पर सांसद श्री सिंह ने मसरूर अहमद को आश्वस्त किया कि हम इस बात को भारत सरकार के विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी को अवगत कराकर कार्यवाही कराएंगे तथा मो. ताहिर की वतन वापसी जल्द करायी जाएगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह परिवर्ततन, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यालय प्रभारी भागवत पांडेय, राकेश तिवारी, विनोद तिवारी, प्रशांत सिंह रिंकू, शिशु सिंह सोलंकी, अवनीश सिंह अन्नू, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3901086768360321134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item