.JPG)
जौनपुर। देश की औद्योगिक/फिल्म नगरी मुम्बई के श्री गणपति महोत्सव की धूम अब उत्तर प्रदेश में भी पूरी तरह बढ़ी तेजी से फैल रही है तभी तो सूबे के तमाम जिलों में शुक्रवार से गणपति महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। देखा जा सकता है कि जनपद जौनपुर के जिला मुख्यालय सहित तहसील क्षेत्रों में आज जगह-जगह पण्डाल आदि बनाकर हिन्दू धर्म के अग्रदेव श्रीगणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसके साथ ही देर शाम को प्रतिमा का पट्ट खोलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुआ। श्री गणपति पूजा महासमिति के तत्वावधान में जगह-जगह पण्डाल लगाकर गणेश जी की प्रतिमा को अस्थायी रूप स्थापित किया गया जहां ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से भक्ति गीतों की गूंज शुरू हो गयी। महासमिति के संयोजक संजीव यादव ने बताया कि 29 अगस्त से जगह-जगह स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन आदि गंगा गोमती के पावन धारा में आगामी 3 सितम्बर को विसर्जन होगा। देखा गया कि विसर्जन घाट, ओलन्दगंज, ताड़तला, जागेश्वर नाथ मंदिर के अलावा बाबा श्री जागेश्वर नाथ संस्था आलमगंज, श्री जय महाराष्ट्रा गणेश मण्डल ताड़तला द्वितीय, गणेश मित्र मण्डल रसूलाबाद, नवयुवक गणेश उत्सव रसूलाबाद, श्री संकट मोचन गणपति पूजा, श्री गणपति वयज क्लब शाहगंज की मड़ई सहित अन्य संस्थाओं द्वारा प्रतिमा स्थापित किया गया है। केराकत संवाददाता के अनुसार गणपति युवा संघ द्वारा श्री गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है जहां की प्रतिमा बड़ी विशाल है।