तोड़ दी गई दारू मुर्गा की दुकान
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_495.html
जौनपुर। नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओं अभियान का बुल्डोजर आज लाईनबाजार क्षेत्र के डाक बगला चैराहे से चलना शुरू हुआ। अतिक्रमण के जद में आने वाले दर्जनो दुकानो और मकानों पर कहर बनकर टूट पड़ा। इस दरम्यान कई गरीबों का अशियाना और रोजी रोटी का जरिया छिनने से घर की महिलाएं बच्चे फफक कर रो पड़े। बुल्डोजर ने जहां चाय पान सब्जीयों के दुकाने तोड़ी गयी वही अतिक्रमण कर बनायी गयी देशी शराब और चिकेन मटन की दुकाने भी धराशायी कर दी गयी। इस दरम्यान शराब की दुकान के बगल में एक मकान को तोड़ते समय मकान मालिक मलबें में दब गया। आनन फानन में उपस्थित लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि उसे कुछ हुआ नही ।

