जनता दरबार में अनुपस्थित समाज कल्याण , बिकलांग कल्याण , बेसिक शिक्षा अधिकारी का वेतन कटा
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_663.html
जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार 10 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते है। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0 श्रीवास्तव ने जनता दरबार में अनुपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बिकलांग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आज के दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

