ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित जनता ने किया चक्का जाम
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_545.html
जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र कलीचाबाद मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे से गुस्साए नागरिको ने जौनपुर लखनऊ राष्ट्रीयराज्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में करीब दो बजे प्रमोद कुमार सिंह उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र रामजीत सिंह निवासी धीराजपुर थाना बक्शा साईकिल से जौनपुर शहर आ रहा था। जैसे ही वह कलीचाबाद मोड़ पर पहुंचा था कि पिछे से तेज गति आ रही ट्रक पीबी 12 एन 2785 की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।