अंधेरे में जीने को विवश हैं कस्तूरबा की छात्राएं

 जौनपुर। बारिश का मौसम व उमस भरी गर्मी के बावजूद भी शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। तभी तो एक पखवारे से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के आवास में वायरिंग जल जाने से अब भी अंधेरा छाया हुआ है। बता दें कि शाहगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के आवास का वायरिंग एक पखवारे पूर्व जल गया था। इसकी वजह से छात्राएं अंधेरे में रह रही हैं जबकि बारिश के मौसम में जहरीले जन्तुओं का अच्छा-खासा आतंक मचा हुआ है। ऐसे में किसी घटना का अंदेशा भी हमेशा बना हुआ है। उमस भरी गर्मी में रहने के लिये छात्राएं विवश हैं लेकिन इन सबके बावजूद भी शिक्षा विभाग इनकी कोई सुधि नहीं ले रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर विद्यालय की वार्डेन एकता का कहना है कि वायरिंग जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है। शीघ्र ही वायरिंग ठीक करा दिया जायेगा।

Related

खबरें 2171224503436942840

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item