लोग इंतजार करते रहे मगर नहीं आये जांच अधिकारी
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_642.html
जौनपुर। जनपद मीरगंज क्षेत्र के सेमरी गांव के अंतिम जांच हेतु नहीं आये जांच अधिकारी तो मायूस होकर लौट गये मौजूद लोग। मालूम हो कि उक्त गांव की विकास कार्यों की जांच के लिये भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने आवाज उठायी थी। इस पर गम्भीर जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान को 1 लाख 85 हजार 640 रूपये के गबन के आरोप निलम्बित कर दिया। साथ ही अंतिम जांच हेतु जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा नियुक्त उक्त अधिकारी को 21 अगस्त को उपस्थित रहने के लिये नोटिस जारी किया गया। किसान नेता श्री यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ इंतजार करते रहे लेकिन अधिकारी नहीं आये। इस पर उपस्थित लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस अवसर पर राजनाथ यादव, बाबू राम, शिव प्रताप, राजबली, सत्य प्रकाश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
