लायंस क्लब ने लगाया नगर आगमन व यातायात नियम बोर्ड
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_623.html
जौनपुर। लायंस क्लब ने नगर में आगमन पर स्वागत बोर्ड सहित यातायात नियमों का पालन के जागरूकता हेतु बोर्ड वाराणसी, लखनऊ एवं आजमगढ़ मार्ग पर लगाया जिसका उद्घाटन शनिवार को केशवपुर रेलवे क्रासिंग के निकट चेयरमैन दिनेश टण्डन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर लोगों का स्वागत करते हुये संस्थाध्यक्ष सै. मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिये शीघ्र ही लोगों में यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा तथा अधिक से अधिक यातायात सम्बन्धित बोर्ड लगाये जायेंगे। जोन चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि किसी भी नियमों का पालन करना हमारा कर्तव्य है। यदि हम यातायात के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो ये हमारे जीवन के लिये घातक हो सकता है, इसलिये सावधानी आवश्यक है। अन्त में कार्यक्रम संयोजक विवेक सेठ मोनू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, सोमेश्वर केसरवानी, महेन्द्रनाथ सेठ, राकेश जायसवाल, मनोज चतुर्वेदी, शकील अहमद, राकेश श्रीवास्तव, राम आसरे यादव, सुरेश चन्द्र गुप्ता, डा. एमएम वर्मा, शत्रुघ्न मौर्य, अश्वनी बैंकर, रामकुमार, विनीत सेठ सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
