सिपाह से लेकर जेसीज चैराहे तक चला अभियान का हथौड़ा

जौनपुर। भेदभाव के साथ लगातार चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहा जिसके चलते आज सुबह अभियान का हथौड़ा नगर के सिपाह से लेकर जेसीज चैराहे की तरफ चला। नगर मजिस्टेªट रामनरेश पाठक के नेतृत्व में निकली अभियान की टीम में शामिल जेसीबी ने नगर पालिका के कर्मियों द्वारा निर्धारित किये जा रहे स्थलों के हिसाब से अवैध ढंग से बनवाये गये अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान कहीं मजबूत चबूतरा, बारजा, चहारदीवारी, दुकान आदि को तोड़ने में जेसीबी को काफी दिक्कतों को सामना पड़ा, वहीं अभियान में शामिल अधिकारियों को भी कहीं-कहीं क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस के जवानों के आगे किसी की एक भी न चली। इस दौरान जगह-जगह जुटी भीड़ को पुलिसकर्मियों ने लाठी भांज करके तितर-बितर किया जिसके साथ ही नगर पालिका की जेसीबी अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करती आगे बढ़ रही थी। देखा गया कि सड़क की निर्धारित चैड़ाई के हिसाब से नगर पालिका के कर्मचारी नापते चले जा रहे थे जिसके बाद जेसीबी मशीन द्वारा उसके बाद के हिस्से को ध्वस्त कर रही थी। इस मौके पर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3978543791559583943

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item