डूडा के शासी निकाय व नल्म की बैठक में दिये गये कई निर्देश

  जौनपुर। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सुहास एलवाई की अध्यक्षता में डूडा के शासी निकाय व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नल्म) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां आरपी यादव सहायक परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित आसरा आवास योजनान्तर्गत कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबन्धक सी. एण्ड डीएस वाराणसी द्वारा मडि़याहंू तहसील क्षेत्र में 144 नग आसरा आवास हेतु 652.11 लाख रूपये का डीपीआर तैयार कर उपलब्ध कराया गया जिसे शासी निकाय की बैठक में अनुमोदनोपरान्त धनराशि आवंटन हेतु शासन में प्रेषित किया जाना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उक्त डीपीआर को स्वीकृति हेतु शासन में भेजने हेतु सहमति प्रदान की। इसी क्रम में आसरा आवास के अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा स्वर्ण जयन्ती शहरी रोजगार योजना के स्थान पर संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नल्म) के उपघटकों पर चर्चा हुई जहां बताया गया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के शहरी गरीबों हेतु व्यक्तिगत (एकल) रूप से रोजगार प्रारम्भ करने हेतु अधिकतम 2 लाख रूपये का ऋण दिया जायेगा। समूह ऋण हेतु कम से कम 5 सदस्य होंगे व ऋण की अधिकतम धनराशि 10 लाख रूपये होगी जिस पर व्याज पर अनुदान दिया जायेगा। इसी क्रम में शहरी आजीविका मिशन के अन्र्तगत स्वयं सहायता समूहों का गठन पर चर्चा हुई जिसके बाद जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट रामनरेश पाठक को राजकीय महाविद्यालय के निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक कार्य न पूर्ण करने हेतु काली सूची में डालने का निर्देश दिया। साथ ही मुसहर बस्ती के आवासों में शौचालय बनाने हेतु शासन को बजट के लिये पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में गंगाराम गुप्ता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), डा. पीएन रावत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आरपी यादव सहायक परियोजना अधिकारी डूडा, केके त्रिपाठी जिला सूचना अधिकारी, संजय शुक्ला अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बृजनन्दन स्वरूप, शासी निकाय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यकारी समिति (एक्जीक्यूटिव कमेटी) एवं तकनीकी सलाहकार समूह (टीएजी) के सदस्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 6327074010957742285

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item