देशी रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_815.html
जौनपुर । रामपुर थाने की पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार कल रात्रि 8.10 बजे थानाध्यक्ष रामपुर श्रीमती रंजना सचान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति निकट गंधौना ग्राम के पास शारदा ढ़ाबा पर संदिग्ध अवस्था में बैठा है तथा किसी लूट की योजना बना रहा है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद रिवाल्वर .32 बोर तथा 03 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुछताछ के दौरान इसने अपना नाम प्रमोद सिंह पुत्र सीताराम सिंह निवासी हरदेवुआं थाना दुर्गागंज जनपद सन्त रविदास नगर भदोही बताया। थाना स्थानीय पर इसके खिलाफ मु0अ0सं0 407/14, धारा 3/25 आम्र्स एक्ट अन्र्तगत कार्यवाही की गयी। पुछताछ के दौरान इसने पूर्व मंे भी हुई कई लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया तथा जेल जाना बताया।

