सरकारी डाक्टर बाहर की न लिखे दवा : डीएम

 जौनपुर।  जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में सायं कलेक्ट्रेट  सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति,शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम प्रबन्धक सत्यव्रत त्रिपाठी ने कार्यवाही विन्दुवार प्रस्तुत किया। जिसमें पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा एवं समीक्षा किया गया। आशाओं के यूनीफार्म, 6 नियंत्रण कार्यक्रम, राश्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एनआरएचएम आदि कार्यक्रमों की गहन समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जननी सुरक्षा योजना में कम प्रगति वाले महराजगंज एवं मछलीशहर के चिकित्साधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। डोभी विकासखण्ड के हीरापुर मचहट्टी चिकित्सा केन्द्र के न खुलने पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी केराकत को वहां के चिकित्सक के खिलाफ चारसीट तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुसार बाहरी दवायें न लिखी जाय। इस अवसर पर पीडी एस0एन0चैधरी, बीएसए परमहंस यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारीगण डा0 डी0के0यादव, डा0 प्रसन्नकुमार यादव, डा0 एस0पी0सिंह, डा0 ए0के0सिंह, डा0 ए0के0गुप्ता, डा0 आनन्द चैधरी, आसी खान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Related

खबरें 2437977390829548034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item