जौनपुर में कन्या भ्रूण हत्या में हो रही है बृद्धि : डा0 नीलम सिंह

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता आज पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट  सभागार में जिलास्तरीय कार्यशाला में पी.सी.पी.एन.डी.टी. ऐक्ट की जानकारी चलचित्र के माध्यम से डा0 नीलम सिंह नेशनल कमेटी की सदस्य ने दिया। उन्होंने बताया कि मा0 उच्चतम न्यायालय दिल्ली के निर्देशानुसार प्रदेश में लिंग भ्रूण की 904 जांचे करायी गयी जिसमें किसी में कोई गड़बड़ी नही पायी गयी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार लड़कों को जन्म लेने का अधिकार है उसी प्रकार लड़कियों को भी समान अधिकार है। हमारे प्रदेश में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की जनसंख्या दिन प्रतिदिन घट रही है। जो चिन्ता का विषय है। जौनपुर जिले में भी लड़कियों की भ्रूण  हत्या में वृद्धि हो रही है। प्रदेश के 20 करोड़ जनता को समझाने के बजाय 8 हजार जांच केन्द्रों पर निरंतर जांच करने से इस विकट समस्या में कमी आ सकती है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को जांच करने के लिए आवश्यक तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। जांच करने के शीघ्र बाद मुख्य दण्डाधिकारी के यहां भूंण हत्या करने वाले चिकित्सक के विरूद्ध वाद दायर करना चाहिए लेकिन तीन वर्ष के भीतर भी मुकदमा दायर कर कार्यवाही करायी जा सकती है।
        जिलाधिकारी ने हर सप्ताह अवैध अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र के विरूद्ध अभियान चलाकर  कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, केराकत रामहर्ष मौर्य, बदलापुर शिव सिंह, मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, मडि़याहूं रामकेश यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामजी पाण्डेय, डा0 प्रसन्न कुमार, डा0 एस0के0सिंहरोटरी क्लब के डा0 कमर अब्बास आदि उपस्थित रहे। 

Related

खबरें 5206591565367735205

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item