अब लड़की छेड़ा तो लगेगा जोर का झटका

वाराणसी. राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले शोहदें हो जाएं सावधान, अब ऐसी हरकतें उन्हें भारी पड़ सकती हैं। ऐसा करने पर उन्हें जोरदार करंट का झटका लगेगा, जो उन्हें दिन में भी तारे दिखा देगा। शोहदों और मनचलों को सबक सिखाने के लिए काशी की बेटी अंजलि ने इलेक्ट्रॉनिक ग्लब्स तैयार किया है। इस डिवाइस को बनाने में लागत लगभग 800 रुपए आई है। इससे पहले भी वह लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी रेप जींस बनाकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अंजलि के मुताबिक, यह ग्लब्स खासतौर पर कामकाजी लड़कियों और औरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्हें रास्ते में अक्सर शोहदों की अश्लील फब्तियों या अनचाहे स्पर्श का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि जब तक लड़कियां कोई कार्रवाई या शिकायत करने की कोशिश करती हैं, तब तक वे मौके से गायब हो जाते हैं। इससे एक तरफ मनचलों के हौसले बुलंद होते जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ लड़कियों में हताशा और घुटन बढ़ती जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर अंजलि ने ऐसा डिवाइस बनाने की सोची, जिससे मनचलों को तुरंत सबक सिखाया जा सके। उनके द्वारा बनाया गया इलेक्ट्रॉनिक ग्लब्स लड़कियों के लिए काफी मददगार है। इस ग्लब्स में अंगूठे के पास बहुत छोटा सा स्विच लगा है। इसके दबते ही 3.7 वोल्ट की लगी बैटरी से करंट सर्किट से होते हुए ग्लब्स में अंगुलियों पर लगे चार मेटल प्लेटों में पहुंच जाता है। इसके बाद 3.7 वोल्ट का डीसी करंट सर्किट में पहुंचकर एसी करंट में कनवर्ट हो जाता है, जो सामने वाले को छूते ही जोरदार झटका देता है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट अशोका इंस्टीट्यूट के रिसर्च डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रमुख श्याम चौरसियां ने बताया कि अन्वेषण ही नई खोज को जन्म देती है। ऐसे में अंजलि द्वारा बनाया गया करंट वाला ग्लब्स बहुत उपयोगी है। सरकार को आगे आना चाहिए ताकि ऐसे रिसर्च बाजार में लोगों के बीच आ सके। डिवाइस मॉडल में सामान्य तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्या ने बताया कि कुछ विशेषज्ञों से प्रोजेक्ट पर बात चल रही है।

Related

प्रतिभाएं 1239302643281175403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item