निकाली गई एड्स जागरुकता रैली

 जौनपुर: एचआईवी संक्रमण को रोकने तथा परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार की सुबह नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डा.पीएन रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जौनपुर नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको), हिन्दुस्तान लैटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट व जिला एड्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वाधान में सीएमओ कार्यालय से निकली रैली अंबेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, शेखपुर, जोगियापुर, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय पर जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल गैर सरकारी संगठन लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, भारतीय जन सेवा आश्रम, हमखयाल ट्रस्ट, प्राग्रेसिव एजेंसी सहित अन्य संगठनों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आकर्षक नारे लगाते चल रहे थे।
जिला चिकित्सालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.भाष्कर राय ने कहा कि एचआईवी एक संक्रमण है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है। एड्स चार कारणों से फैलता है। उन्होंने संक्रमण से बचाव व परिवार नियोजन की जानकारी दिया।
क्षेत्रीय प्रचार प्रबंधक रवींद्र सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन अति अनिवार्य है। इसी में व्यक्ति व राष्ट्र सभी का विकास है। कार्यक्रम में दीपक कुमार, जफरूल हसन, राज कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, जेपी सिंह, अखिलेश गुप्त, प्रकाश जायसवाल, सतीश कुमार, अवधेश यादव आदि रहे।

Related

खबरें 9035160244225693568

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item