स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, चार सीज
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_712.html
जौनपुर: उप संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सिंह ने गुरुवार को नगर में
अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर चार
वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप
है।
शासन द्वारा डग्गामार स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में एआरटीओ ने कई वाहनों की जांच किया। सेंट पैट्रिक स्कूल में छात्रों को ढोने वाले चार टाटा सूमो वाहनों को सीज कर दिया है। श्री सिंह ने बताया कि इन वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। वहीं की चालकों के पास लाइसेंस नहीं मिला। नियमों के अनुसार वाहनों में छात्रों के लिए सुविधाएं भी नहीं थी।
उन्होंने विद्यालय संचालकों से आह्वान किया कि वह विद्यालयों में मानक पूरा करने वाले वाहनों का ही प्रयोग करें। जांच में खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।