स्कूल बस और मैजिक में टक्कर आधा दर्जन घायल
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_730.html
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास सवारी लादकर केराकत जा रही एक स्कूल बस और टाटा मैजिक जीप में टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों वाहन गढ़डे में चले गये। इस हादसे में ड्राईबर सहित आधा दर्जन लोगों को गम्भीर चोट आयी है। सभी घायलों का इलाज जौनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन में करीब तीन बजे जौनपुर के एक प्रमुख स्कूल का बस न0 up 50 f 3845 सवारी लादकर केराकत की तरफ जा रही थी जैसे ही बस किरतापुर बाजार के पास पहुंची थी कि सामने एक टाटा मैजिक न0 up62t9980 आ गयी दोना जोरदार टक्कर हो गया। जिसके कारण दोना वाहन गढ़डे में चले गये।