किसानों को यंत्रीकरण व वैज्ञानिक खेती की दी गयी जानकारी

जौनपुर। नया पावर ट्रैक  यूरो ट्रैक्टर कम डीजल की खपत में ज्यादा शक्ति पैदा करता है तथा इंजन में सालों तक पानी डालने की आवश्यकता नहीं होती है। खेती के लिये किफायत के साथ आरामदायक भी होता है। उक्त बातें खुटहन क्षेत्र के राज गौरव सर्विस स्टेशन परिसर में राज टैªक्टर एजेंसी द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में कम्पनी के मैनेजर जेपी तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि अन्य टैªक्टरांे की अपेक्षा यह किसानों के लिये अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। इसी क्रम में एरिया मैनेजर अजीत राय ने टैक्टर का रख-रखाव तथा मेंटेनेस की तकनीकी जानकारी दिया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कृषि विशेषज्ञ रमेश चन्द्र यादव रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से मृदा की उर्वरता प्रभावित हुई है। मृदा में जीवांश की कमी से आपेक्षिक उत्पादन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दोनों खादों जैविक तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग की जानकारी किसानों को दिया। अन्त में बैंक मैनेजर उमेश कुमार व सुनील झा ने बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दिया। इसके अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ओपी यादव आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता सुग्रीव यादव एवं संचालन लक्ष्मीशंकर यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अरूण तिवारी, रामजी यादव, अश्वनी मिश्र, जगदम्बा, वीके श्रीवास्तव, विजय मौर्य आदि मौजूद रहे। अन्त में एजेंसी के संचालक अशोक चन्द्र यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 9119612427390834526

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item