घर की इज्जत बचाने के लिए शिव शंकर को उतारा मौत के घाट

 जौनपुर पुलिस ने आज महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई किसान हत्या काण्ड का पर्दाफास करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार किसान की हत्या गोली मारकर नही बल्की लाठी डण्डे से पीट पीटकर की गयी थी। उधर आरोपियों ने अपना जर्म कबूल करते हुए कहा कि घर की इज्जत बचाने के लिए उसे मौत के घाट उतारा हैं।
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में बीते 18 अगस्त को गांव के ही तीन लोगों द्वारा खेत में काम कर रहे किसान शिव शंकर सरोज की गोली मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश आया था। दिन दहाड़े हुई हत्या से गुस्सायी जनता नें शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया था। भीड़ को समझाने पहुंचे ब्लाक प्रमुख को भीड़ जमकर पीट दिया था। इस मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पाण्डेय ने बताया कि शिव शंकर की हत्या आशनाई के कारण हुई थी। आरोपियों ने उसे गोली मारकर नही बल्की लाठी डण्डे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा था। इस घटना के मुख्य आरोपी मोहित उपाध्याय पुत्र संग्राम अरविन्द विन्द पुत्र रामलाल को गिरफ्तार किया गया है बाकी तीन आरोपी फरार है।
उधर आरोपी मोहित उपाध्याय ने बताया कि मेरी बहन को लेकर शिव शंकर भाग गया था और आज भी वह उससे मिलता जुलता था ऐसे में हम लोगो ने अपने घर की इज्जत बचाने के लिए उसको मार डाला।

Related

खबरें 7549203789429871566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item