किसान दिवस , तहसील दिवस पर बनाया जाय किसान क्रेडिट कॉर्ड

 जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में पी0सी0 श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें उप निदेशक कृषि आर0के0सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में रसायनिक खादे एवं कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध है। मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक एम0पी0राय एवं उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि अगले किसान दिवस पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए काउण्टर लगाया जाय। इसी प्रकार तहसील दिवस में भी काउण्टर लगाकर किसान के्रडिट कार्ड बनवाया जाय। उमानाथ यादव किसान ने कविता के माध्यम से विद्युत,घड़रोज, बिना रसायनिक डाले कृषि उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया ने वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, एआर कोआपरेटिव विनोद कुमार सिंह, रेशम अधिकारी जी0के0तिवारी, डी0डी0एम नावार्ड आशीष तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस0के0शर्मा, सहायक अभियंता लघु सिचाई विनोद यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related

खबरें 8648798148021678586

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item