बिजली कटौती के विरोध में सड़क जाम

शाहगंज (जौनपुर): बिजली की अघोषित कटौती से क्षुब्ध लोगों ने मंगलवार को मजडीहा मोड़ पर जाम लगाकर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
 क्षेत्र के पारा, इमरानगंज, सबरहद, इमामपुर, भरौली, रफीपुर, उसरहटा आदि गांव के लोगों ने कमरान मोइन के नेतृत्व में मजडीहा मोड़ पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महज दो घंटे बिजली मिल रही है। वह भी लो वोल्टेज रहता है। शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग गढ्डायुक्त है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। यदि अतिशीघ्र सड़क निर्माण नहीं होगा तो नागरिक प्रदर्शन को बाध्य होंगे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आरके अग्निहोत्री ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके पश्चात प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम पद्म सिंह ने अतिशीघ्र विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सऊद अहमद, शाहनवाज आलम, मो.अजीम, जियाउद्दीन, मो.फैसल, प्रेमलाल, राकेश श्रीवास्तव, जावेद आलम, मो.आकिब, मो.रईश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related

खबरें 804775602025857712

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item