स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने चुराया एमडीएम का राशन
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_358.html
खेतासराय(जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहियां गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बीती रात ताला तोड़ कर चोर मिड डे मील का राशन उठा ले गये। चोरी गये राशन में 7बोरा चावल और 3 बोरा गेहूँ बताया जा रहा है। स्कूल में दो दिन अवकाश रहने के बाद मंगलवार को सुबह प्रधानाध्यापक लक्ष्मीनारायण तिवारी जब स्कूल पहुँचे तो स्कूल का ताला टूटा देख दंग रह गये।कमरे में रखा बच्चों के भोजन का राशन गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों समेत प्रधान विनेश कुमार यादव को दी। प्रधान के साथ थाने पहुंच कर प्रधानध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी।

