मटका फोड़ने के चक्कर में तीन घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव में सोमवार की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मटका फोड़ने के प्रयास में मानव श्रृंखला के माध्यम से खंभे पर चढ़े तीन युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। घायल संदीप यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। जबकि रमेश चौहान व शिव पूजन को स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में दाखिल कराया गया। जन्माष्टमी पर्व पर गांव के जूनियर प्राथमिक विद्यालय पर मेला के बाद मटका फोड़ने की रस्म पूरी की जाती है। जिसमें मानव श्रृंखला के जरिए तीन युवक तीस फुट ऊपर खंभे पर मटका फोड़ने चढ़ गए। ऊपर जाने पर लोहे की पाइप खुल गई और तीनों जमीन पर गिर गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर भागने लगे। ग्रामीणों के प्रयास से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related

खबरें 2926886273114782071

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item