जीप के चपेट में आने से छात्र की गई जान
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_861.html
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव के समीप जीप के धक्के से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। वहीं जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है।
मड़ियाहूं क्षेत्र के सीर गांव निवासी आशीष पटेल (11) पुत्र बृजेश पटेल साइकिल से विद्यालय जा रहा था। सेऊर गांव के समीप पीछे से आ रही बोलेरो जीप ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

