हत्या करने जा रहे तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_743.html
जौनपुर: तीन लाख रुपया सुपारी लेकर हत्या करने जा रहे तीन शातिर बदमाशों
को पुलिस ने सोमवार की रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से
चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कई
लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व रामपुर, सुरेरी थाना की पुलिस ने सिधवन स्थित ढाबा के निकट घेराबंदी कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की हीरो होंडा मोटर साइकिल, एक-एक तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों में पूरे दयाल गांव निवासी रोशन सिंह उर्फ सर्वेश सिंह, सुल्तानपुर गांव निवासी सर्वेश चौहान और कमरुद्दीनपुर निवासी नीरज मौर्य हैं। जबकि टीम का सरगना आशीष उर्फ सोनू भागने में सफल रहा।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने मिर्जापुर के थाना पड़री और मड़िहान में हुए ट्रक लूट की घटना को स्वीकार किया।
एएसपी श्री पांडेय ने बताया कि इन बदमाशों ने पूरेदयाल गांव निवासी सुबाष सिंह की हत्या करने के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी लिया था। उन्होंने बताया कि टीम के सरगना की गिरफ्तारी तक गांव में दो पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की पुलिस अधीक्षक से संस्तुति किया है।