ट्रेजरी चालान को आए शिक्षक पहुंचे कोतवाली
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_857.html
जौनपुर। मड़ियाहूं स्टेट बैंक की मड़ियाहूं शाखा में विद्यालय के शिक्षक बोर्ड फीस की ट्रेजरी चालान जमा करने आए थे। वे सुबह से ही ट्रेजरी कराने को लाइन में खड़े थे। शाम लगभग पांच बजे शाखा प्रबंधक द्वारा कहा गया कि आप लोगों को ट्रेजरी पहले जमा करनी चाहिए थी। अब आज नहीं जमा होगी। इससे नाराज लोगों की शाखा प्रबंधक राज कुमार सिंह से नोक-झोंक हुई तथा ट्रेजरी जमा करने आए शिक्षकों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं से करने की बात कही। शाखा प्रबंधक को यह बात नागवार लगी और उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को फोन कर बुला लिया। ट्रेजरी जमा करने आए शिक्षक बैंक से निकलकर उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचे थे कि पुलिस उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले आई। शाखा प्रबंधक के इस रवैए व पुलिस कार्यवाही से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

