उपभोक्ताओं ने किया पावर हाउस में तालाबंदी
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_188.html
जौनपुर। सहोदरपुर गांव के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पावर हाउस के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। आरोप था कि सहोदरपुर फीडर की लाइन दो दिन से गुल है, जिसे विभाग के लोग सही नहीं करा रहे हैं।
सुबह 11 बजे काफी संख्या में उपभोक्ता पावर हाउस पर पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। आरोप लगाया कि दो दिनों से बिजली नहीं मिल रही है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जेई रोशन जमीर ने तकनीकी फाल्ट आने की जानकारी दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही खराबी को दूर कर आपूर्ति की जाएगी।
इस दौरान अमित उपाध्याय, रिक्कू सिंह, शिव बहादुर, चंदन, दीपू सिंह, लवकुश, रत्नेश आदि उपस्थित रहे।
