डिस्ट्रीब्यूटर पवन जायसवाल ने जनपद के डीलरों को दी तकनीकी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_819.html
जौनपुर। हमारी कम्पनी के सभी प्रोडक्ट अन्य कम्पनियों से बहुत ही अच्छे व टिकाऊ हैं। इतना ही नहीं, हम सर्विस को और बेहतर बनाने के लिये अगले महीने एक सर्विस सेण्टर नगर के सुतहट्टी बाजार में खोल रहे हैं जहां ल्यूमिनस कम्पनी के सभी प्रोडक्ट जैसे- बैट्री, इन्वर्टर, फैन, सोलर आदि सभी उपकरणों की सर्विस होगी। उक्त बातें जापानी कम्पनी ल्यूमिनस बैट्री-इन्वर्टर द्वारा वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक होटल में आयोजित डीलर मीट में मौजूद लोगों के बीच प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुये कम्पनी के ब्रांच मैनेजर संजय सिंह ने कही। कम्पनी के एरिया मैनेजर प्रदीप मिश्रा, मनीष पाण्डेय, आशीष कुमार, नित्यानन्द आदि अधिकारियों की उपस्थिति में डिस्ट्रीब्यूटर पवन जायसवाल ने अपने प्रोडक्ट का उपयोग करने वाले लोगों से कहा कि आप जब भी कोई बैट्री-इन्वर्टर खरीदें तो अपने विश्वसनीय डीलर से ही लें। डीलर को रेट से कम पैसे न दें, बल्कि 2 सौ रूपये अधिक दें, क्योंकि यह वारण्टी बेस प्रोडक्ट है। श्री जायसवाल ने कहा कि गारण्टी-वारण्टी की जिम्मेदारी कम्पनी की है लेकिन मौके पर उपभोक्ताओं को सर्विस डीलर ही देते हैं। अन्त में कम्पनी से आये अधिकारियों ने डीलर मीट में जानकारी दिया कि कम्पनी वैरी टेªड में काफी आगे जा रही है, क्योंकि हमारा प्रोडक्ट व सर्विस दोनों ही बेहतर है। इस मौके पर विजय मौर्या, राजकुमार श्रीवास्तव, पिण्टू साहू, गुड्डू, पप्पू सिंह, मेजनाज आलम, आनन्द सिंह, नीतू सरदार, आसम सरदार, राज जायसवाल सहित अन्य जनपद के तमाम डीलर उपस्थित रहे। अन्त में डिस्ट्रीब्यूटर पवन जायसवाल ने कम्पनी से आये अधिकारियों व डीलरों के प्रति आभार जताया।
