
जौनपुर। नगर में आये दिन लगने वाले जाम को देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा दिये गये आदेश के क्रम का पालन शुक्रवार को भी किया गया जिसके मद्देनजर नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन ने नगर के सिपाह क्षेत्र में अवैध ढंग से किये गये अतिक्रमण को बड़ी बेरहमी से ध्वस्त किया। देखा गया कि नगर मजिस्टेªट रामनरेश पाठक के नेतृत्व में निकली टीम में शामिल पालिका की जेसीबी ने नाली से ऊपर या आगे तक बनवाने गये अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जिसके चलते सड़क पर चारों तरफ मलबा एकत्रित हो गया लेकिन उसे उठाने का कार्य भी किया जा रहा था। वहीं कुछ अपने से हटा लिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सर्वजीत शाही, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।