24 सितम्बर को होगी समीक्षा बैठक
https://www.shirazehind.com/2014/09/24_23.html
जौनपुर। अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने बताया कि रेहाना सिद्दीकी सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने, आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन में 24 सितम्बर को प्रातः 11 बजे दिन समीक्षा बैठक की जायेगी जिसमें विगत 3 माह में उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा के साथ उपस्थित महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नवीन प्रार्थना पत्र से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही व सुनवाई की जायेगी।
