संचारकर्मियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

 जौनपुर। बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को संचारकर्मियों ने दूरसंचार कार्यालय के प्रांगण में अपनी 36 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि तदर्थ पीएलआई के रूप में एक माह के वेतन का भुगतान किया जाय। ठहराव, वेतन हानि, एनईपीपी समस्याओं का निराकरण किया जाय। अखिल भारतीय स्तर पर कम्पनी की उत्पादकता पर आधारित नये फार्मूले के तय होने तक तदर्थ पीएलआई के रूप में एक माह के वेतन का भुगतान किया जाय। एलपीसी और चिकित्सा भत्ते की बहाली की जाय। ई-1 वेतनमान, पदनाम परिवर्तन, 30 प्रतिशत सेवानिवृत्त लाभ दिया जाय। एससी/एसटी कर्मचारियों के लिये क्वालीफाइंग माक्र्स में छूट दिया जाय। इसके अलावा 30 अन्य मांगें प्रमुख हैं, के बारे में बताते हुये वक्ताओं ने कहा कि 30 सितम्बर को प्रातः 11 से 1 बजे को वाक आउट किया जायेगा। इतना ही नहीं, यदि मांगें स्वीकार नहीं होंगी तो नवम्बर में एक दिवसीय हड़ताल किया जायेगा। इस अवसर पर सुबाष चन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, सूर्य नारायण यादव, एसए कमर, सभाजीत यादव, बीएल मौर्य, श्रीकांत चतुर्वेदी, राम लोचन यादव, अजय कुमार, रामलखन यादव, रामसेवक, एसआर यादव, अजय श्रीवास्तव, राम नरायन यादव, पीआर यादव, रामबचन, कन्हैया लाल, पीएस यादव, जेपी शुक्ला, वीरन यादव, राजेश कुमार, मेवा लाल यादव, विजय बहादुर यादव, भगवती सिंह, साहब लाल यादव, संतोष कुमार, महबूब सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4219409789844561438

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item