निःशुल्क शिविर में 98 बच्चों का हुआ परीक्षण
https://www.shirazehind.com/2014/09/98.html
जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा नगर के ताड़तला स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चों के लिये निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ जहां नवजात व शिशु रोग विश्ेाषज्ञ डा. क्षितिज शर्मा ने 98 बच्चों की जांच कर उनके अभिभावकों को परामर्श दिया। इस मौके पर सभी का स्वागत करते हुये संस्थाध्यक्ष सै. मो. मुस्तफा ने बताया कि प्रत्येक गुरूवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक निःशुल्क जांच शिविर लगेगा। इस अवसर पर डा. मदन मोहन वर्मा, महेन्द्र नाथ सेठ, राधेरमण जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, अरूण त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, अश्वनी बैंकर, अशोक मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, शकील अहमद, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
